अलीनगर पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 23.45 लीटर अवैध शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
डीडीयू नगर/चंदौली। थाना अलीनगर पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 23.45 लीटर अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में 9 जुलाई 2026 को थाना अलीनगर पुलिस और आरपीएफ टीम ने मुखबिर की सूचना पर लोको कॉलोनी स्थित अस्पताल के पास छापेमारी की। इस दौरान पिट्ठू बैग में अवैध शराब लेकर जा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
- सुमित कुमार (19 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 38, तारबंगला, डेहरी नगर, रोहतास (बिहार)
- दीपक कुमार (21 वर्ष), निवासी बाबूगंज, डेहरी नगर, रोहतास (बिहार)
- शमशाद अंसारी (23 वर्ष), निवासी नील कोठी, डेहरी नगर, रोहतास (बिहार)
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे विभिन्न शराब की दुकानों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में शराब खरीदकर इकट्ठा करते थे और बिहार में शराबबंदी का फायदा उठाकर ट्रेनों के माध्यम से शराब ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचते थे। इसी अवैध कारोबार से होने वाले मुनाफे से अपने शौक पूरे करते थे।
बरामदगी
- 40 टेट्रा पैक After Dark अंग्रेजी शराब (180 एमएल)
- 20 टेट्रा पैक 8 PM अंग्रेजी शराब (180 एमएल)
- 03 बोतल Royal Stag अंग्रेजी शराब (750 एमएल)
- 52 टेट्रा पैक Blue Lime देशी शराब (200 एमएल)
कुल बरामदगी: 23.45 लीटर अवैध शराब
अनुमानित कीमत: लगभग ₹25,000
इस संबंध में थाना अलीनगर पर मु0अ0सं0 435/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
संयुक्त कार्रवाई में शामिल टीम
थाना अलीनगर पुलिस
- प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह
- उपनिरीक्षक देवेश चन्द्र तिवारी
- मुख्य आरक्षी नन्दलाल यादव
- आरक्षी अनुज कुमार
आरपीएफ टीम (डीडीयू)
- उपनिरीक्षक संदीप कुमार
- आरक्षी राजीव रंजन पाठक
- आरक्षी आनंद कुमार
रिपोर्ट : AKC 18 LIVE NEWS | चंदौली ब्यूरो
#Chandauli #AlinagarPolice #RPF #IllegalLiquor #LiquorSmuggling #Bihar #BreakingNews #PoliceAction #AKC18LiveNews
