Site icon Akclivenews18

वि.वि. परिसर में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’का बेहतर आगाज

कुलपति जी के मार्गदर्शन अधिकारियों, शिक्षकों-छात्रों के सक्रिय सहयोग से परिसर को हरा- भरा करना प्रमुख लक्ष्य ,  डॉ. प्रियंका

आजमगढ़, 12जुलाई। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में 12 से 14 जुलाई 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ का सफलतापूर्वक अभियान चलाया गया । यह आयोजन विश्वविद्यालय के एनएसएस और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया गया।वृक्षारोपण नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर का निर्माण तथा जनसामान्य में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है! विश्वविद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया, ताकि वे विकसित होकर भविष्य में पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व है। सामूहिक सहभागिता से ही हरित एवं स्वच्छ परिसर के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है।

इस अवसर पर सहायक कुलसचिव डॉ. महेश कुमार श्रीवास्तव, नित्यानंद, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. देवेंद्र कुमार पाण्डेय, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह प्रजापति एवं डॉ. शशि प्रकाश शुक्ला सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे!

डॉ.प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव वि.वि.आजमगढ़ मो.नं. 9452 4 5878

Exit mobile version