Site icon Akclivenews18

दावत-ए-इस्लामी हिंद के GNRF शोबा की ओर से देशव्यापी पौधारोपण अभियान का शुभारंभ

दावत-ए-इस्लामी हिंद के GNRF शोबा की ओर से देशव्यापी पौधारोपण अभियान का शुभारंभ

डीडीयू नगर/चंदौली। दावत-ए-इस्लामी हिंद के सामाजिक एवं जनकल्याण प्रकोष्ठ GNRF (ग्रीन नेचर रिलीफ फाउंडेशन) की ओर से पूरे देश में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया है। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण में कमी लाना तथा देश को अधिक हरा-भरा और स्वच्छ बनाना है।

अभियान के तहत विभिन्न शहरों, कस्बों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, सड़कों के किनारे एवं सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए जाएंगे। संस्था ने यह भी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल, सुरक्षा और सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी, ताकि वे भविष्य में मजबूत वृक्ष बन सकें।

GNRF के पदाधिकारियों ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन, बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके संरक्षण का भी संकल्प लें।

इस अवसर पर इस्लाम के अंतिम पैगंबर हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा ﷺ की एक हदीस का उल्लेख करते हुए कहा गया कि:

“अगर क़ियामत क़ायम हो रही हो और तुम्हारे हाथ में एक पौधा हो, और तुम उसे लगाने में सक्षम हो, तो उसे अवश्य लगा दो।”
(मुसनद इमाम अहमद, हदीस: 12902)

कार्यक्रम में डॉ. मुफीद आलम, मौलाना हुसैन साहब, मौलाना इरशाद साहब, मौलाना हसनैन साहब, मौलाना रेहान अशरफ, शाकिर साहब, रिज़वान साहब एवं शमीम साहब सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संस्था ने आम नागरिकों से अभियान में जुड़ने की अपील करते हुए संदेश दिया—

“पौधा लगाना है, दरख़्त बनाना है।”

रिपोर्ट : AKC 18 LIVE NEWS | चंदौली ब्यूरो

#DawatEIislami #GNRF #PlantationDrive #TreePlantation #SaveEnvironment #GreenIndia #Chandauli #DDUNagar #SocialService #AKC18LiveNews

Exit mobile version