Site icon Akclivenews18

सगड़ी के विकास और जनसेवा को समर्पित: प्रदीप कुमार सहाय ने जन्मदिन पर पेश की समाजवाद की अनूठी मिसाल!

‘मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म’ के संकल्प के साथ सगड़ी विधानसभा 345 क्षेत्र के समाजसेवी व लोकप्रिय समाजवादी नेता तथा सहाय चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक प्रदीप कुमार सहाय जी ने अपने जन्मदिवस पर विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी विशाल स्वैच्छिक रक्त दान का आयोजन अपने निजी आवास पर सहाय चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा सिहींगढ़ स्थित आराजी देवारा करखिया में किया । इस शिविर में क्षेत्र के नौजवानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सम्मानित जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में रक्तदान कर मानव सेवा की मिशाल पेश की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया। इस दौरान आयोजक प्रदीप कुमार सहाय ने कहा कि जन्मदिन को उत्सव के बजाय जनसेवा के संकल्प के रूप में मनाना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है और एक यूनिट रक्त तीन लोगों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है।

शिविर के समापन पर प्रदीप कुमार सहाय जी ने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने डॉक्टरों की टीम, सहयोगियों और क्षेत्र की जनता का आभार जताया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने प्रदीप कुमार सहाय को जन्मदिन की बधाई दी और समाज सेवा के इस अभियान को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

Exit mobile version