Site icon Akclivenews18

मांगे पूरी नहीं हुई तो 1 जनवरी 2024 से नहीं वितरण करेंगे राशन

मार्टिनगंज आजमगढ़

मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के विकासखंड मार्टिनगंज के सभी कोटेदारों ने आज मार्टिनगंज बाजार में एक बैठक करके सर्वसम्मत से उप जिलाधिकारी मार्टिनगंज को ज्ञापन सौंप करके कहा कि उत्तर प्रदेश के कोटेदार शासन के मनसा अनुसार राशन वितरण करते हैं साथ ही कोरोना काल में भी उत्तर प्रदेश के कोटेदार प्रधानमंत्री अन्नयोजना व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निशुल्क वितरण किया गया कोटेदार अपने व अपने परिवार के जीवन की परवाह न करते हुए सरकार की दिशा निर्देश में ई-पास मशीन से ईमानदारी के साथ वितरण किया जिसकी पूरे भारत में उत्तर प्रदेश सरकार को भारत सरकार को प्रशस्ति पत्र दिया गया उत्तर प्रदेश के कोटेदारों सरकार के निर्देशानुसार वितरण करते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के कोटेदारों को लाभांश₹90 प्रति कुंतल ही मिलता है जबकि अन्य प्रदेशों में जैसे हरियाणा में 250 रुपए प्रति कुंतल गोवा में 200 केरल में 200 लेकिन हमें नहीं दिया जाता अगर हमारे मांगे पूरी नहीं हुई तो इस स्थिति में हम लोग 1 जनवरी 2024 से राशन वितरण का कार्य बंद कर देंगे जिसका सारा उत्तरदायित्व शासन व प्रशासन का होगा इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय राज आशीष राय जिला मंत्री रामबचन यादव ब्लॉक अध्यक्ष कोटेदार संघ के रामाश्रय तिवारी गोपाल गुप्ता जरगाम अहमद महाबल यादव महेंद्र यादव सत्येंद्र सिंह प्रेमचंद गजराज यादव बृजेश कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में कोटेदार उपस्थित थे।

Exit mobile version