Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ में सुभासपा का बढ़ा जनाधार, 50 से अधिक युवाओं ने थामा पार्टी का दामन, गूंजे ‘सुहेलदेव जिंदाबाद’ के नारे

आजमगढ़ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने अपने संगठन को और मजबूत करते हुए बड़ी संख्या में युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह के नेतृत्व में दीदारगंज क्षेत्र के अमित राय सहित करीब 50 से अधिक युवाओं ने सुभासपा का दामन थामा। सदस्यता कार्यक्रम के दौरान पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

आजमगढ़ में सुभासपा के संगठन विस्तार अभियान के तहत आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह चरम पर रहा। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह के नेतृत्व में अमित राय सहित दीदारगंज क्षेत्र के लगभग 50 से अधिक युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर अमित राय ने कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मंत्री ओमप्रकाश राजभर की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर हमेशा दबे-कुचले, वंचित और पिछड़े समाज की आवाज़ उठाते हैं। वहीं, अरुण राजभर भी लगातार युवाओं के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करते दिखाई देते हैं।

अमित राय ने कहा कि इसी सोच और विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने अपने साथ बड़ी संख्या में युवाओं के साथ सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ की सभी दस विधानसभा सीटों पर युवा पूरी ताकत के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे और भाजपा गठबंधन की सरकार को दोबारा सत्ता में लाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर मेहनत करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर के हाथों को मजबूत करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान ऋषु सिंह, ऋतिक श्रीवास्तव, प्रियांशु सिंह, हर्ष प्रजापति, सुमित यादव, यश तिवारी, अनुराग यादव, विपिन यादव, आशुतोष यादव, अनुराग चौधरी, प्रवीण राय, प्रियांशु राय, नीतीश यादव, अनुराग जीवन, संदीप, अनिकेत, गौरव राय, आदर्श राय, संतोष, आशीष, शिवम सिंह, राज सिंह, सनी सिंह, सोनू सिंह, हर्ष राय, दीपांकर राय, रोनी सिंह, शिवम यादव, मनोज सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

सदस्यता समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने “सुहेलदेव जिंदाबाद”, “ओमप्रकाश राजभर जिंदाबाद” और पार्टी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए, जिससे पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और जोश से भर गया।

कार्यक्रम के दौरान सुभासपा की सदस्यता लेने वाले युवाओं ने पार्टी से जुड़ने के पीछे की वजह क्या बताई? सुनिए, उनकी जुबानी।

Exit mobile version