Site icon Akclivenews18

वरिष्ठ पत्रकार फैयाज अंसारी का माल्यार्पण कर किया गया सम्मान

वरिष्ठ पत्रकार फैयाज अंसारी का माल्यार्पण कर किया गया सम्मान

Learn4Trading संस्थान में आयोजित सम्मान समारोह में पत्रकारिता के योगदान को सराहा गया

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), चंदौली। कैलाशपुरी स्थित मायाबिंद हॉस्पिटल के समीप Learn4Trading संस्थान में आयोजित एक सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार फैयाज अंसारी को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान Learn4Trading के शिक्षक मस्तान अहमद ने फैयाज अंसारी को माला पहनाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं वरिष्ठ पत्रकार हयात हुसैन अंसारी ने भी उन्हें माल्यार्पण कर पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।

वक्ताओं ने कहा कि फैयाज अंसारी की निष्पक्ष, जनहितकारी और समाज के प्रति समर्पित पत्रकारिता युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह समाज की आवाज़ को मजबूती से उठाते रहें।

सम्मान समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने वरिष्ठ पत्रकार फैयाज अंसारी के सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त की।

ब्यूरो चीफ : हयात हुसैन अंसारी

Exit mobile version