Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ के सदर तहसील के अन्तर्गत पटहुवा में ग्रामसमाज भूमि पर दबँगो का कब्जा, सूचना पर भी लेखपाल कानूनगो की अनदेखी

आजमगढ़ के सदर तहसील के अन्तर्गत पटहुवा में ग्रामसमाज भूमि पर दबँगो का कब्जा, सूचना पर भी लेखपाल कानूनगो की अनदेखी |

आजमगढ़ /आजमगढ़ के सदर तहसील क्षेत्र के पटहुवा गांव का है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की नवीन परती और खलियान गाटा संख्या 328,329,330,331,338,

345,346,376,378,410,411जैसी सार्वजनिक जमीनों पर गांव के ही कई दबंगों ने अवैध रूप से कब्जा जमा रखा है। इस अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने कई बार मौखिक सूचना दी, लेकिन मौके पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि पटहुवा गांव के लेखपाल सुरेंद्र यादव और कानूनगो प्रेम सागर यादव जिला अधिकारी रविंद्र कुमार आजमगढ़ के सख्त आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। आरोप यह भी है कि ग्राम प्रधानपति की शह और कथित मिलीभगत के कारण ही दबंगों के हौसले बुलंद हैं, जिसके चलते न तो अब तक कोई कानूनी कार्रवाई की गई है और न ही अवैध कब्जे को खाली कराया जा रहा है।योगी सरकार भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ एंटी-भूमाफिया टास्क फोर्स के जरिए सख्त कार्रवाई का दम भर रही है, वहीं आजमगढ़ की सदर तहसील के इन जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि इस खबर के सामने आने के बाद उच्च अधिकारी इन लापरवाह राजस्व कर्मियों पर क्या एक्शन लेते हैं और पटहुवा गांव की ग्राम समाज की भूमि कब तक कब्जा मुक्त हो पाती है।

इस मामले में सदर उपजिलाधिकारी के द्वारा बताया गया की गाँव के किसी एक पर कार्यवाही नहीं बल्कि सभी अवैध कब्जा नवीन परती और खलियान करने वालो पर होगी |

वही लेखपाल का कहना की शिकायत कोई करेगा तब कार्यवाही होगी लेकिन कानूनगो का कहना की सभी पर कार्यवाही होगी |

Exit mobile version