Site icon Akclivenews18

मुंशी प्रेमचंद जी की 146 वीं जयंती उसके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई।

समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद- आजमगढ़ पर महा लेखक, प्रसिद्ध साहित्यकार, उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद जी की 146 वीं जयंती उसके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई।

जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद जी हिंदी और उर्दू साहित्य के महान कथाकार थे उनका जन्म 31 जुलाई 1880 को वाराणसी के निकट लमहीं गांव में हुआ था उन्होंने अपने साहित्य के माध्यम से किसानों, मजदूरों,महिलाओं, दलितों और समाज के वंचित वर्गों की पीढ़ी को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ चित्रित किया।

समाजवादी चिंतक जिला उपाध्यक्ष जी.एस. प्रियदर्शी ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद ने हमेशा वंचित वर्ग के समस्याओं व उनके कष्ट में जीवन जीने के संबंध में बहुत से उपन्यास, कहानियां लिखें प्रमुख रचनाओं में गोदान, गबन,कर्मभूमि जैसे उपन्यास बहुत ही चर्चित हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने कहा कि उनका साहित्य आज भी समाज को सत्य, न्याय,समानता और मानवीय संवेदनाओं का संदेश देता है। उनकी रचनाओं का विषय आज भी प्रासंगिक है।

कार्यक्रम में महेंद्र चौहान, श्यामदेव चौहान, हंसराज चौहान, मनोज कुमार यादव, पप्पू कुमार यादव, राम समुझ राम,अनीता, शशिकांत सरोज, जुल्मधारी यादव प्रधान आदि समाजवादी पार्टी के नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Exit mobile version