Site icon Akclivenews18

पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना नवाबगंज में की जनसुनवाई, प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना नवाबगंज में की जनसुनवाई, प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने के दिए निर्देश

ब्यूरो हामिद अली
आज दिनांक 23.12.2023 को थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल ने नवाबगंज में जनसुनवाई की। नवाबगंज में जनसुनवाई के दौरान कुल 22 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। प्रकरणों के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर रवाना किया गया। इसी प्रकार अपर पुलिस अधीक्षक श्री राधेश्याम राय ने थाना को0 मनकापुर में जनसुनवाई की जहां पर 26 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए तथा 01 प्रार्थना पत्र को मौके पर निस्तारित किया गया। इसी प्रकार समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा थाना समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया गया। समस्त थानों से कुल 225 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए 13 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया शेष राजस्व संबंधित मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर निस्तारण हेतु मौके पर भेजा गया

इस दौरान राजस्व एवं पुलिस के अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version