Site icon Akclivenews18

जनसमस्याओं को लेकर बोले शाह आलम गुड्डू जमाली, कहा- गरीबों की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता

आजमगढ़। क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने कहा कि उनकी राजनीति शुरू से ही गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए रही है। जनता अपनी समस्याएं लेकर उनके पास पहुंचती है और अपनी क्षमता के अनुसार उनका समाधान कराने का ईमानदार प्रयास किया जाता है।

उन्होंने बताया कि लोग बेटी की शादी, इलाज के लिए आर्थिक मदद, सड़क, नाली और विद्युत ट्रांसफार्मर जैसी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान कर पाना संभव नहीं है, लेकिन लोगों की परेशानियां कम करने के लिए लगातार प्रयास किया जाता है।

सरकार के दावों पर शाह आलम गुड्डू जमाली ने कहा कि सरकार कितनी सुविधाएं दे रही है, इसका फैसला जमीन पर जनता खुद कर रही है। उन्होंने दावा किया कि समाज का कोई भी वर्ग पूरी तरह संतुष्ट नहीं है।

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर गुड्डू जमाली ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव की तैयारियों में जुटी है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 में समाजवादी पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

वहीं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक दल को जनता के बीच अपनी बात रखने का अधिकार है। भाजपा अपना प्रयास करेगी और समाजवादी पार्टी भी जनता के बीच जाएगी। अंतिम फैसला जनता करेगी।

Exit mobile version