आजमगढ़, 13 अगस्त 2026।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला महिला चिकित्सालय, आजमगढ़ के प्रांगण से गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एएनएम, कर्मचारियों और एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विजय कुमार सिंह, अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आजमगढ़ मंडल तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. एन.आर. वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़ रहे। यात्रा का संचालन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय कुमार सिंह ने किया।
देशभक्ति गीतों की गूंज के बीच हाथों में तिरंगा लेकर स्वास्थ्यकर्मियों और नर्सिंग छात्राओं ने राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। पूरे परिसर में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।
यात्रा में डॉ. अशोक कुमार, डॉ. आर.डी. सिंह यादव, डॉ. ज्योत्सना द्विवेदी, डॉ. श्रेष्ठा अग्रवाल, मैट्रन दुर्गा देवी, स्मिता राय, शकुंतला यादव, आशा भारती, छाया राय, सुनील गौड़, सविता गौंड, नील रतन पांडा, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की प्रिंसिपल प्रियंका यादव, एएनएम रंजना पांडे, ममता यादव, ममता देवी, किरण मौर्य, अनुज दुबे, राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में चिकित्साधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर सभी ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने और हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान चिकित्सालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
