Site icon Akclivenews18

थाना कोतवाली से साइबर फ्रॉड का ₹4500 रुपया वापस कराया गया

पूजा सिंह सम्वाददाता की रिपोर्ट

थाना – कोतवाली, जनपद आजमगढ़

घटना का विवरण:-

आवेदक सलमान खान सा0 जालन्थरी, थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ के मोबाइल पर मैसेज आता है जिसमें उनके खाते से ₹4500 रुपये बिना उनकी जानकारी के कट जाता है। आवेदक द्वारा किसी तरह की जानकारी किसी को नहीं दी गई ना ही किसी अनजान लिंक पर क्लिक किया गया।

आवेदक ने देरी न करते हुए 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज की। थाना कोतवाली के साइबर प्रभारी सागर कुमार रुंगू व उनकी टीम द्वारा साइबर पोर्टल पर प्राप्त रिफ्रेंस सं0 – 23110250162503 पर त्वरित कार्यवाही की गयी। जिसमें नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आवेदक के खाते में फ्रॉड हुआ पूरा पैसा ₹4500 वापस कराया गया।

जनता से अपील:-

आम जन से अपील की जाती है कि भविष्य में यदि आपके बिना जानकारी के आपके खाते से कोई राशि कट जाती है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर *1930* पर कॉल करें या वेबसाइट *www.cybercrime.gov.in* पर शिकायत करें। तथा एक लिखित प्रार्थना पत्र अपने संबंधित बैंक को जरूर दें ताकि त्वरित कार्यवाही की जा सके। तथा अपने नजदीकी थाने पर बने साइबर हेल्प डेस्क पर संपर्क करें।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम:-

1. उ0नि0 सागर कुमार रुंगू, थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़

2. का0 नीरज पटेल, थाना कोतवाली आजमगढ़

3. का0 राज कुमार गौड़, थाना कोतवाली आजमगढ़

Exit mobile version