Site icon Akclivenews18

झोलाछाप डॉक्टर के ऊपर स्वास्थ्य विभाग का चला हंटर

संवाददाता गणेश गुप्ता 

आजमगढ़ जिले के ब्लॉक तरवां के मुख्य चिकित्सा प्रभारी को क्षेत्र के लोगों द्वारा मिली शिकायत के बाबत अवैध रूप से संचालित चिकित्सालयों के विरुद्ध हुई कार्रवाई के दौरान अवैध चिकित्सालय के बीच रहा अफरा तफरी का माहौल लोग अपने-अपने चिकित्सालयों को बंद कर हुए फरार इस दौरान कई चिकित्सालय को दिया गया नोटिस बताते चलें की ब्लॉक तरवा अंतर्गत बाजार बेल्हाड़ीह में संचारित अस्पताल लाइफ केयर क्लिनिक की जांच मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र सिंह द्वारा की गई तो उसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप न ही कोई चिकित्सक और ना ही फार्मासिस्ट ना किसी प्रकार का कोई दस्तावेज संचालक डॉक्टर डी एन गौतम और डॉक्टर पी भारती स्त्री रोग विशेषज्ञ के द्वारा उपलब्ध कराया गया डॉ देवेंद्र सिंह की जांच टीम द्वारा अस्पताल को सील कर बंद कर दिया गया और और परमानपुर बाजार स्थित गौतम क्लिनिक बनगांव स्थित डॉक्टर बंगाली और डॉक्टर अजय कुमार को तीन दिवस के लिए नोटिस दिया गया है जो अपना अस्पताल संबंधित रजिस्ट्रेशन व डिग्री प्रस्तुत करें |

Exit mobile version