Site icon Akclivenews18

सोशल मीडिया पर रौब जमाने के उद्देश्य से पिस्टल के साथ फोटो वायरल करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

सोशल मीडिया पर रौब जमाने के उद्देश्य से पिस्टल के साथ फोटो वायरल करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो हामिद अली
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना तरबगंज पुलिस ने तथाकथित पिस्टल के साथ अभियुक्त सुनील कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 22.12.2023 को सोशल मीडिया पर यह संज्ञान आया कि एक व्यक्ति सुनील कुमार शर्मा पुत्र इन्द्र कुमार शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम आई0टी0 पर पिस्टल के साथ अपना फोटो वायरल/प्रदर्शित किया है। जिसपर थाना तरबगंज के उ0नि0 संदीप शर्मा ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तथाकथित पिस्टल बरामद की गयी है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह खिलौने वाली पिस्टल है तथा मेरे द्वारा लोगो में रौब जमाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो पोस्ट किया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा 151/107/116 सी0आर0पी0सी0 की निरोधात्मक कार्यवाही की गयी।

Exit mobile version