Site icon Akclivenews18

एस.एन. कॉन्वेंट किंडरगार्डन में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

आजमगढ़। एस.एन. कॉन्वेंट किंडरगार्डन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ भगवान श्रीकृष्ण और राधा की मनमोहक झांकी सजाई गई।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे श्रीकृष्ण, राधा सहित विभिन्न पौराणिक पात्रों की वेशभूषा में नजर आए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर कृष्णमय हो उठा।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक आनन्द प्रकाश तिवारी, निदेशक प्रियांक तिवारी (मानस), प्रधानाचार्य अरमान सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और संस्कारों को अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया।

Exit mobile version