Site icon Akclivenews18

श्री कृष्णजन्मोत्सव 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़

दिनांक 04-09-2026 की संध्या वाहिनी में पूरे उत्साह , धूम – धाम तथा हर्सोल्लास के साथ श्री कृष्णजन्मोत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम सेनानायक सुशील कुमार शुक्ला (आईपीएस ) व वामासारथी अध्यक्षा श्रीमती किरन शुक्ला द्वारा वीणा वादिनी मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया । तदोपरांत पुलिस मॉर्डन स्कूल के बच्चों तथा भजन मंडली द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम  का प्रस्तुतिकरण किया गया तथा अपने दमदार प्रदर्शन से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया कार्यक्रम में उपस्थित भारी संख्या में दर्शक अपने करतल ध्वनियों के साथ कलाकारों का उत्साह वर्धन करते रहे।

महोदय द्वारा कलाकारों की प्रस्तुति से प्रसन्न होकर उनका उत्साह वर्धन कर आभार व्यक्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की समाप्ति के तत्पश्चात वाहिनी मंदिर में लगे झांकी का दर्शन व भगवान श्री कृष्णजी का पूजन,भजन,हवन,कीर्तन,आरती की गई व साथ ही आतिशबाजी की गई तथा वाहिनी में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों/ परिवारजनों तथा भक्तों को *प्रसाद वितरण* किया गया।

कार्यक्रम में वाहिनी के *सहायक सेनानायक डॉo अजय विक्रम सिंह, शिविरपाल अमरनाथ यादव, दलनायक राजेश कुमार यादव, प्रभारी सूबेदार मेजर विनोद सिंह, पीएमएस प्रभारी रवि यादव* सहित समस्त अधि0/कर्म0 तथा आवासीय परिवारजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version