Site icon Akclivenews18

जिला अस्पताल के डॉक्टरों की मेहनत से गंभीर मरीज हुआ स्वस्थ, परिजनों ने जताया आभार

आजमगढ़। जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती मरीज के सफल उपचार के बाद परिजनों ने चिकित्सकों और अस्पताल की टीम के प्रति आभार जताया। परिजनों के अनुसार, जब वे अपने पिता को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, उस समय उनकी हालत बेहद खराब थी और वह होश में भी नहीं थे। परिवार के लोग काफी चिंतित थे।

परिजनों ने बताया कि डॉ. संजय गौड़ और डॉ. सद्दाम सहित उपचार में लगे चिकित्सकों ने मरीज की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पूरी जिम्मेदारी और मेहनत के साथ इलाज किया। चिकित्सकों द्वारा लगातार मरीज की देखभाल किए जाने के बाद उनके पिता की हालत में धीरे-धीरे सुधार हुआ और अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।

परिजन ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों का मरीजों के प्रति व्यवहार बेहद महत्वपूर्ण है। डॉक्टर यदि समय-समय पर मरीज को देखते रहें, उनकी स्थिति पूछें और परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनका हालचाल लेते रहें तो मरीज और उसके परिजनों में भरोसा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि यहां चिकित्सकों ने जिस तरह मरीज की देखभाल की, वह एक परिवार के सदस्य जैसी महसूस हुई।

परिजनों ने कहा, “जब हम अपने पिता को यहां लेकर आए थे, उनकी हालत बहुत खराब थी और वह होश में नहीं थे। डॉक्टरों ने बहुत मेहनत और ईमानदारी से उनका इलाज किया। आज हमारे पिता बिल्कुल ठीक हैं। हम अस्पताल और डॉक्टरों का दिल से धन्यवाद करते हैं।”

उन्होंने कहा कि समाज सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है और किसी गंभीर मरीज को स्वस्थ करने में चिकित्सक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। परिजनों ने जिला अस्पताल के चिकित्सकों और पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए उनके इसी सेवाभाव की सराहना की।

Exit mobile version