Site icon Akclivenews18

एक्स्ट्रा लाइट नाउ सिलेंडर की आजमगढ़ कम्हरिया में लांचिंग

बुकिंग के तीन घंटे में घर पहुंचेगा सिलेंडर, बिना कनेक्शन भी ले सकेंगे उपभोक्ता

आजमगढ़। जिले में अनुज इंडेन गैस एजेंसी पर एक्स्ट्रा लाइट नाउ सिलेंडर की लांचिंग की गई। इस दौरान इंडियन ऑयल के फील्ड ऑफिसर राहुल प्रजापति ने बताया कि एक्स्ट्रा लाइट नाउ सिलेंडर की बुकिंग करने के बाद करीब तीन घंटे के भीतर सिलेंडर उपभोक्ता के घर पहुंच जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिए केवल आईडी प्रमाण पत्र देना होगा। इसके बाद उपभोक्ता तत्काल सिलेंडर प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नए गैस कनेक्शन की प्रक्रिया नहीं हो रही है। ऐसे में जिन लोगों के पास गैस कनेक्शन नहीं है या जिन्हें अतिरिक्त सिलेंडर की आवश्यकता है, उनके लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस सिलेंडर पर उपयोग की कोई निर्धारित लिमिट नहीं है, जरूरत के अनुसार उपभोक्ता इसे ले सकते हैं।

एजेंसी संचालक प्रदीप सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए एक्स्ट्रा लाइट नाउ सिलेंडर की लांचिंग बड़ी सौगात है। वहीं एजेंसी मालिक राहुल सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी ग्राहकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस दौरान मजीद खान, पंकज सिंह प्रधान, प्रदीप मौर्य, स्वाति सिंह, प्रीति सिंह, साहिल, चंदन सिंह, सत्यम सिंह, कमलेश कुमार, संतोष कुमार, गिरीश गोंड सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version