Site icon Akclivenews18

फूलपुर में पेड़ से टकराई कार, तीन किशोरों की मौत

Chief Editor By Abu Talha

छह गंभीर घायल, गणेश पंडाल की सजावट के बाद चाय पीने जा रहे थे सभी

आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन किशोरों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी की उम्र करीब 16 से 17 वर्ष बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, सभी किशोर फूलपुर कस्बे में गणेश पंडाल की सजावट का काम करने के बाद तड़के चाय पीने के लिए सरायमीर जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को कार से बाहर निकालकर उपचार के लिए ताहिर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में 17 वर्षीय सत्यम मोदनवाल पुत्र नाटे मोदनवाल, 17 वर्षीय निखिल मद्धेशिया पुत्र राम फेर और लकी सोनकर पुत्र अखिल सोनकर की मौत हो गई। वहीं सक्षम बरनवाल और अंश सोनकर समेत छह घायलों का उपचार चल रहा है।

सीओ फूलपुर किरण पाल सिंह ने बताया कि कार में कुल नौ लोग सवार थे। कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है और छह अन्य घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version