Site icon Akclivenews18

मसुविवि शिक्षक संघ चुनाव में डॉ दिनेश कुमार अध्यक्ष एवं डा.जर्रार हुए महामंत्री

आजमगढ़ । म.सु.वि.वि. आजमगढ़ शिक्षक संघ का चुनाव जनपद के प्रतिष्ठित महाविद्यालय श्री दुर्गा जी महाविद्यालय चंदेश्वर आजमगढ़ में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया 1:00 बजे अपराह्न से प्रारंभ होकर 4:00 शाम समाप्त हुई। चुनाव प्रक्रिया के बीच में ही राष्ट्रीय अधिवेशन का भी आयोजन डॉक्टर घनश्याम सिंह पूर्व उपाध्यक्ष उपभोक्ता की अध्यक्षता में तथा मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार तथा विशिष्ट अतिथि डॉ हरिश्चंद्र डॉ प्रदीप कुमार डॉ अखिलेश राय डॉ मनोज पांडे डॉ अवनीश की गरिमामई उपस्थिति रही पूरी चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी प्रो. बृजेश कुमार के देखरेख में संपन्न हुआ।

शिक्षक संघ के चुनाव में डॉ दिनेश कुमार सिंह 205 मत पाकर विजई हुए एवं डॉ जरार ने 209 मत प्राप्त किया ।

चुनाव में जिन सम्मानित पदाधिकारी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ उसमें प्रोफेसर अर्पित मिश्रा (उपाध्यक्ष महिला) गौरव कुमार पटेल (कार्यालय मंत्री ) प्रो रूबी (संयुक्त मंत्री महिला) तथा पुरुष संयुक्त मंत्री क्रमशः अजय कुमार सोनकर डॉ अवनीश कुमार डॉ विष्णु देव यादव कोषाध्यक्ष के रूप में चंदन कुमार प्रांतीय प्रतिनिधि फूफूकटा श्री अब्दुल कादिर एवं श्री सत्येंद्र को चुना गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति प्राध्यापकों को विश्वविद्यालय इकाई द्वारा सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रो. संजीव कुमार जी ने कहा कि शिक्षक संघ व विश्वविद्यालय प्रशासन एक दूसरे के पूरक होते हैं सभी के समेकित प्रयास से विश्वविद्यालय की प्रगति संभव है। डॉ घनश्याम जी ने अध्यक्ष संबोधन में कहा कि संघ अपना दायित्व यदि कुशलता से निभाएं तो निश्चय ही व्यवस्था को झुकना पड़ता है। महामंत्री फुफुकटा डॉ प्रदीप ने कहा कि विश्वविद्यालय एवं शासन प्रशासन से हक मांगना हमारी एकता पर निर्भर करता है। जल्द ही कई जरूरी मांगे चुनाव के पूर्व मनवाने में हम सफल रहे। पूरी चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक डॉ मनीष हिंदवी एवं डॉ अनिल कुमार यादव के देखरेख में संपन्न हुई।

डा. Pravesh singh

9452445878

Exit mobile version