Site icon Akclivenews18

जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त

आजमगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्वांचल जोन प्रभारी श्री अभिषेक दत्त ने आजमगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर बुनकरों, किसानों, ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और स्थानीय जनसमस्याओं की जानकारी ली।

मुबारकपुर में बुनकर समाज से संवाद

मुबारकपुर में आयोजित बुनकर समाज की बैठक में रोजगार, बिजली, बढ़ती लागत, कारोबार और आर्थिक कठिनाइयों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठे। श्री दत्त ने बुनकरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि मुबारकपुर की बुनकरी आजमगढ़ की सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है

श्री अभिषेक दत्त ने कहा कि कांग्रेस केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाने में विश्वास नहीं रखती, बल्कि लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना कांग्रेस की प्राथमिकता है। बुनकर, किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा और महिलाएं—हर वर्ग की समस्याओं को संगठन मजबूती से उठाएगा।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बुनकर बस्तियों और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार संपर्क बनाए रखने तथा जनसमस्याओं का जमीनी फीडबैक संगठन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

लालगंज में किसानों की समस्याएं

लालगंज में स्थानीय लोगों एवं कांग्रेसजनों के साथ बैठक में बिजली, आवारा पशुओं से फसलों को नुकसान, खाद की उपलब्धता तथा ग्रामीण आर्थिक समस्याओं पर चर्चा हुई। श्री दत्त ने गांव-गांव जाकर जनसमस्याओं का वास्तविक फीडबैक संगठन तक पहुंचाने की बात कही।

हर वर्ग की आवाज बनेगा कांग्रेस संगठन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि कांग्रेस संगठन बुनकर, किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा और महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के साथ निरंतर संवाद कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।

शहर कांग्रेस की बैठक में वार्ड स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

बाजबहादुर में शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं वार्ड अध्यक्षों की बैठक में स्मार्ट मीटर, आयुष्मान कार्ड, बिजली कटौती एवं लोड शेडिंग और पेयजल आपूर्ति जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। श्री दत्त ने वार्ड कांग्रेस कमेटियों को जनता और संगठन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए प्रत्येक वार्ड में जनसंपर्क बढ़ाने और समस्याओं को संगठन के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने पर जोर दिया।

बैठकों में रियाजुल हसन, राहुल राय, राम गणेश प्रजापति, चंद्रपाल यादव , मुन्नू यादव , मो. आमिर, नरेंद्र सिंह, संतोष सिंह ,बेलाल बेग , हाजी इफ्तिखार, सीमा भारती, सुनील सिंह, शीला भारती, मकबूल, , रजाउर्रहमान, हरिओम उपाध्याय , ओम प्रकाश सरोज , रामानंद सागर , उमेश सरोज , फौजदार यादव , शाहिद, बृजेश पांडेय , सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version