आजमगढ़। थाना अहरौला क्षेत्र के ग्राम शम्भूपुर में गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी अरविंद को बच्चों सहित कमरे से बाहर निकालने के प्रयास के दौरान फायरिंग हुई, जिसमें आरोपी और एक बच्चा घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
घटना के बाद मौके पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ एसओजी और फॉरेंसिक टीम मौजूद है। टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, श्री नवीन अरोड़ा ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की कार्रवाई जारी है और घटनास्थल से साक्ष्य संकलन के साथ अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
