Site icon Akclivenews18

थाना कोतवाली से साइबर फ्रॉड का 48500 रुपया वापस कराया गया

आवेदक अमन गुप्ता सा० खत्रीटोला थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ के मोबाईल पर मैसेज आता है जिसमे उनके खाते से रू0-48500 रुपये बिना उनकी जानकारी के कट जाता है। आवेदक द्वारा किसी तरह की जानकारी किसी को नही दी गयी ना ही किसी अनजान लिंक पर क्लिक किया गया। आवेदक ने देरी ना करते हुये 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज की। थाना कोतवाली के साइबर प्रभारी सागर कुमार रंगू व उनकी टीम द्वारा साइबर पोर्टल पर प्राप्त शि0 सं0 – 33107260169134 पर त्वरित कार्यवाही की गयी। जिसमे नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आवेदक के खाते में एमआरएम पोर्टल के माध्यम से (16318) रूपये वापस कराया गया।

जनता से अपील:- किसी भी अनजान कॉल/मैसेज पर अपना OTP, बैंक खाता विवरण साझा न करें। साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें या http://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

*कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम:-*

1. उ0नि0 सागर कुमार रंगू – थाना कोतवाली

2. का0 नीरज पटेल – थाना कोतवाली आजमगढ़

3. का0 राजन कुमार गौड़ – थाना कोतवाली आजमगढ़

Exit mobile version