Site icon Akclivenews18

मुबारकपुर आजमगढ़ क्षेत्राधिकारी सदर अन्डर ट्रेनिंग आईपीएस शुभम अग्रवाल ने जनसुनवाई की।‍

संवाददाता शरफुद्दीन आज़मी

थाना परिसर मुबारकपुर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे क्षत्राधिकारी सदर अन्डर ट्रेनिंग आईपीएस शुभम अग्रवाल और जनता की फरियाद सुनी। 22शिकायती प्रार्थनापत्र आए और कुल सात का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष सभी प्रार्थनापत्र का निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियो जांच कर निस्तारण किए जाने का आदेश दिया।
मुबारकपुर थाना परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसमें सी ओ सदर अन्डर ट्रेनिंग आईपीएस पहुंच कर जन शिकायती प्रार्थनापत्र को सुना और मौके पर जमीन विवाद से संबंधित कुल 22प्रार्थनापत्र आए। इनमें से सात का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया ।शेष सभी 15 प्रार्थनापत्र का निस्तारण जांच कर करने का आदेश दिया ।उन्होने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निष्पक्ष और पूरी पारदर्शिता के साथ निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही न बरततें ।इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, चौकी प्रभारी सठियांव रत्नेश दूबे, एस आई सुरेश यादव राजस्व निरीक्षक अम्बरीश सिंह, अनिल कुमार व लेखपाल हरिंदर सिंह आलोक कुमार ,मु आशिफ, संदीप आदि लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version