Site icon Akclivenews18

प्रसिद्ध कारोबारी व समाजसेवी का हुआ निधन परिवार का रो- रो कर हूआ बुरा हाल।

प्रसिद्ध कारोबारी व समाजसेवी का हुआ निधन परिवार का रो- रो कर हूआ बुरा हाल।

(संवाददाता दीपक भारती पत्रकार आजमगढ़)
जनपद आजमगढ़ में बरदह थाना क्षेत्र में ग्राम भीरा के राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि० के जिला उपाध्यक्ष तुफानी चौहान के छोटे भाई रामकुमार चौहान उम्र 50 वर्ष हैदराबाद के एक प्रसिद्ध कारोबारी थे।वह काफी दिनों से कैंसर से पीड़ित चल रहे थे। उनके परिवार के लोग हैदराबाद से पैतृक आवास बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम भीरा में आये हुए थे जो कि आज उनका निधन हो गया। रामकुमार चौहान प्रसिद्ध कारोबारी के साथ समाजसेवी भी थे। वह लोगों के सुख दुःख में भी शरीक रहते थे । परिवार की जिम्मेदारी के साथ -साथ समाज में भी भागेदारी रहती थी। उनके निधन से परिवार और समाज में अपूरणीय क्षति हुई है।

आपको बता दें कि प्रसिद्ध कारोबारी और समाजसेवी रामकुमार चौहान 06 भाईयों में सबसे छोटे थे। उनकी पत्नी, पुत्र वधू और तीन पुत्र है। बड़े पुत्र की शादी कर दिए थे।बड़ा बेटा हैदराबाद में इंन्जीनियर है। रामकुमार चौहान मिलनसार के साथ-साथ मृदुल स्वभाव के लिए भी जाने जाते थे।वह लोगों की समाजसेवा के अलावा गरीब,असाहय और मजबूर, लोगों की आर्थिक मदद भी करते रहते थे। उनके शव यात्रा में राजनीतिक, प्रशासनिक, गणमान्य नागरिकों के अलावा सैकड़ों की तादात में लोग मौजूद रहे। वहीं राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि० के जिला अध्यक्ष संजय कुमार, जिला संरक्षक श्रवण कुमार, जिला आईटी सेल प्रभारी सादिक उस्मानी, जिला संगठन मंत्री दीपक लाल, जिला संगठन मंत्री दीपक भारती, जिला प्रवक्ता संजीव, जिला महासचिव महेश कुमार, जिला सचिव अजय चौहान, जिला संगठन मंत्री विनोद कुमार, जिला सचिव रामशबद,इंदू भारती, जितेंद्र,श्याम भवन,विजय विश्वकर्मा, कमलेश सिंह, अनुराग पांडेय आदि संगठन के पदाधिकारी शव यात्रा में सम्मिलित हुए।

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद जिला संगठन मंत्री दीपक भारती पत्रकार आजमगढ़

Exit mobile version