Site icon Akclivenews18

गोंडा में यूजीसी रोलबैक, विरोध में उतरा कायस्थ समाज जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

गोंडा में यूजीसी रोलबैक के विरोध में उतरा कायस्थ समाज जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

सरकार के विरोध में उतरा सवर्ण समाज, बोले यूजीसी वापस लो अन्यथा आगामी चुनाव में खामियाजा भुगतेगी मोदी सरकार

गोंडा में केन्द्र सरकार द्वारा यूजीसी में किये गए संशोधन से जहां एक तरफ एक समाज बहुत ही खुश दिख रहा है वहीं दूसरी तरफ सवर्ण समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है और कायस्थ ब्राह्मण व क्षत्रिय जाति के लोगों ने आक्रोशित होकर सरकार के विरोध में यूजीसी वापस हो के खूब लगा रहे नारे ।

इसी क्रम में जनपद की चित्रांश कल्याण समिति उत्तर प्रदेश गोंडा में सैकड़ो सदस्यों के साथ संरक्षक अनिल कुमार, ओम प्रकाश व प्रेम शंकर श्रीवास्तव, अध्यक्ष दिलीप ,अरविंद सिन्हा, प्रभारी मंत्री पंकज उर्फ सुशील, सुशील श्रीवास्तव गोपाल विला,अजय, विकास मनोहर, ऋषभ, मनोज श्रीवास्तव, अतुल अजय कांग्रेसी समेत दर्जन भर समिति के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों से आक्रोशित होकर खूब लगाये यूजीसी रोल बैक के नारे और जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन जिसमें कहा गया की उक्त यूजीसी के नियमों में बदलाव हो जिससे देश के छात्रों में एक दूसरे के प्रति द्वेष की भावना उत्पन्न ना हो, आपस में समानता बनी रहे, उच्च अंकों के आधार पर नौकरी में प्राथमिकता दी जाए । यदि किसी भी सवर्ण जाति पर झूठा आरोप लगाकर एससी /एसटी का मुकदमा कायम किया जाए और जांचों परान्त यदि वह मुकदमा झूठा मिले तो ऐसी स्थिति में एससी एसटी का मुकदमा दायर करने वाले व्यक्ति से संपूर्ण सरकारी मुआवजा वापस लिया जाए तथा उसके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज हो । जिस समय विजित,अभय ,विनोद,आनंद, जितेंद्र, संतोष ,अवधेश, अरविंद, कोमल, सरिता, प्रतिमा, प्रतिभा,रेखा, सुशीला ज्ञानेश कुमार, राजकुमार, विनय उर्फ लल्ला मौजूद रहे।

Exit mobile version