Site icon Akclivenews18

इंडियन रोटी बैंक ने 292 जरूरतमंदों तक पहुंचाया भोजन, मुगलसराय टीम ने पेश की सेवा की मिसाल

मुगलसराय, चंदौली। गरीबों, जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों की मदद के उद्देश्य से इंडियन रोटी बैंक मुगलसराय, चंदौली की टीम ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को भोजन वितरण अभियान चलाया। इस दौरान टीम की ओर से 292 भोजन पैकेटों की व्यवस्था कर जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित किया गया।

इंडियन रोटी बैंक की टीम ने जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उन्हें भोजन उपलब्ध कराया। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। टीम के सदस्यों ने कहा कि समाज के सहयोग से यह सेवा कार्य आगे भी निरंतर और निःस्वार्थ भाव से जारी रहेगा।

टीम ने सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का सहयोग ही उनकी हिम्मत और ताकत है। अधिक से अधिक लोगों से इस नेक कार्य में सहयोग करने की अपील भी की गई।

इन सदस्यों ने निभाई अहम भूमिका

भोजन वितरण के दौरान शोएब, फरमान, सलामुद्दीन, मोहम्मद हुसैन, शाहरुख, फैयाज अंसारी, अफजल, सैफ और फैसल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इंडियन रोटी बैंक मुगलसराय, चंदौली टीम के जिला कोऑर्डिनेटर (अध्यक्ष) शोएब खान तथा महिला कोऑर्डिनेटर शहला शाहाब के नेतृत्व में टीम जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार प्रयासरत है।

सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

इंडियन रोटी बैंक की टीम का संदेश है कि समाज के सक्षम लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं, ताकि कोई भी भूखा न रहे। टीम ने सभी सहयोगियों से भविष्य में भी इस अभियान से जुड़े रहने की अपील की।

इंडियन रोटी बैंक का सपना — भूखा न सोये कोई अपना।

AKCLIVENEWS18

Exit mobile version