
चंदौली। जनपद में लूट की सनसनीखेज घटना का महज 12 घंटे के भीतर सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल ने ₹15,000 नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से लूटे गए नगदी, वाहन एवं मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया।
इन पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान
लूटकांड के खुलासे में सूझबूझ, साहस और पेशेवर दक्षता का परिचय देने वाले पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक अनिल यादव, आरक्षी अनुपम जायसवाल और आरक्षी राज मोहम्मद शामिल हैं। तीनों पुलिसकर्मी थाना अलीनगर, जनपद चंदौली में तैनात हैं।
एसपी ने की पुलिस टीम के कार्यों की सराहना
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई पुलिस बल की प्रतिबद्धता और जनता के प्रति जवाबदेही को दर्शाती है। कठिन परिस्थितियों में तत्परता से कार्य करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली टीम का सम्मान अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।
जनपद पुलिस ने अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि आगे भी अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
AKCLIVENEWS18
