Site icon Akclivenews18

उत्तर प्रदेश सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता गोरखपुर के लिए जनपद आजमगढ़ की कुश्ती टीम चयनित।

जिला कुश्ती संघ आजमगढ़ द्वारा आयोजित सीनियर पुरुष,महिला राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला कुश्ती टीम का चयन 11-10-2026 को श्री सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में आयोजित किया गया जिसमें चयनित खिलाड़ी उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ द्वारा आयोजित *उत्तर प्रदेश सीनियर पुरुष/ महिला राज्य कुश्ती प्रतियोगिता मुरारी इंटर कालेज सहजनवा गोरखपुर* में दिनांक 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक प्रतिभाग करेंगे। कुश्ती टीम में *फ्रीस्टाइल पुरुष*-57 किग्रा – विवेक यादव,65 किग्रा – आयुष ,70 किग्रा – शिवम यादव ,74 किग्रा – अश्विनी कुमार सिंह,*ग्रीको रोमन पुरुष*- 63 किग्रा – सूरज , 67 किग्रा – दुर्गेश,72 किग्रा – विजय शंकर यादव ,77 किग्रा – अमन, 87 किग्रा – शिवम यादव एवं *महिला कुश्ती* – 50 किग्रा – सुगंधा, 53 किग्रा – प्रिया चौहान, 55 किग्रा – कंचन, 65किग्रा – जया विश्वकर्मा ,72 किग्रा – सेजल मौर्या खिलाड़ियो का चयन किया गया।

कुश्ती चयन ट्रायल का शुभारंभ जयप्रकाश यादव (उपक्रीड़ा अधिकारी) द्वारा किया गया उन्होंने पहलवानों को शुभ कामनाएं देते हुएं कहा कि आजमगढ़ के खिलाड़ी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अधिक से अधिक पदक प्राप्त कर नेशनल स्तर के प्रतियोगिता के लिए प्रतिभाग करे। और जिले का नाम प्रदेश एवं देश में ऊंचा करे।

इस अवसर मुन्ना यादव,सत्यवान यादव,रामवृक्ष यादव, इन्द्रेश यादव, अमरजीत यादव,अरविन्द कुमार,रागिनी यादव, गोपाल यादव आदि कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।

Exit mobile version