मुगलसराय: रीबॉर्न ट्रस्ट के निःशुल्क सेवा शिविर का पहला दिन रहा सफल, श्रद्धालुओं और बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी
मुगलसराय, चंदौली। शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर रीबॉर्न ट्रस्ट की ओर से मानस नगर कॉलोनी, केंद्रीय विद्यालय के पास आयोजित निःशुल्क सेवा शिविर का पहला दिन सफल रहा। अष्टमी के पहले दिन शिविर में पहुंचे श्रद्धालुओं को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, दवाएं और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया। वहीं, छोटे बच्चों को टॉफियां वितरित की गईं, जिससे उनके चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच जिन लोगों को चोट लगी, उन्हें शिविर में प्राथमिक उपचार दिया गया। घायलों की चोटों पर दवा लगाकर उन्हें राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। शिविर में मिली सुविधाओं से श्रद्धालु संतुष्ट नजर आए और ट्रस्ट की इस पहल की सराहना की।
सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं सतनाम सिंह
रीबॉर्न ट्रस्ट के अध्यक्ष सतनाम सिंह के नेतृत्व में ट्रस्ट की टीम ने श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई। सतनाम सिंह का प्रयास रहता है कि जब भी लोगों की सेवा करने का अवसर मिले, उसे हाथ से जाने न दिया जाए। दुर्गा पूजा जैसे बड़े आयोजन में श्रद्धालुओं की सहायता करना उनकी सेवा भावना को दर्शाता है।
रीबॉर्न ट्रस्ट की टीम ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग
इस सेवा कार्य में रीबॉर्न ट्रस्ट की टीम के सदस्य नीतेश, आशुतोष, तनवीर अंसारी एडवोकेट और अफजल ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। टीम के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाएं और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के साथ ही छोटे बच्चों को टॉफियां वितरित कीं। इस पहल से सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश दिया गया।
अष्टमी और नवमी को भी जारी रहेगा सेवा शिविर
ट्रस्ट की ओर से 18 और 19 अक्टूबर को शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक निःशुल्क सेवा शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य माता रानी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जरूरत के समय प्राथमिक चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
रीबॉर्न ट्रस्ट का संदेश है— “सेवा भाव, निःस्वार्थ सेवा और जनसेवा ही ईश्वर सेवा।
AKCLIVENEWS18
