Site icon Akclivenews18

काशी के आसमान में भारतीय वायुसेना का शौर्य, नमो घाट पर उमड़ा जनसैलाब

काशी के आसमान में भारतीय वायुसेना का शौर्य, नमो घाट पर उमड़ा जनसैलाब

वाराणसी। धर्मनगरी काशी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के एयर शो के रिहर्सल को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 10 बजे से ही नमो घाट पर लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी। आसमान में उड़ान भरते लड़ाकू विमानों के हैरतअंगेज करतब लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

भारतीय वायुसेना (IAF) के इस रिहर्सल के दौरान विमानों की शानदार उड़ान और रोमांचक करतबों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग नमो घाट पहुंच रहे हैं। काशी के आसमान में वायुसेना के विमानों का नजारा लोगों को रोमांचित कर रहा है।

एयर शो के रिहर्सल को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों में खासा उत्साह है। हर कोई इस नजारे को अपने कैमरे में कैद करने के लिए उत्सुक नजर आ रहा है।

AKCLIVENEWS18
खबर वही, जो आप तक पहुंचे।

Exit mobile version