Site icon Akclivenews18

वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान – जनपद आजमगढ़

जनपद आजमगढ़ में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की विभिन्न शाखाओं द्वारा जनपद की 14 ग्राम पंचायतों में वित्तीय जागरूकता एवं संतृप्ति शिविरों का सफल आयोजन किया गया।

शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), अटल पेंशन योजना (APY) तथा प्रधानमंत्री जन-धन योजना के प्रति जागरूक करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही री-केवाईसी, आधार सीडिंग, नामांकन तथा निष्क्रिय खातों को सक्रिय कराने संबंधी जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त, जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता निधि (DEAF) के अंतर्गत पात्र दावों की जानकारी देकर लाभार्थियों को अपनी दावा राशि प्राप्त करने हेतु जागरूक किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक ग्राम पंचायत में वित्तीय सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है।

Exit mobile version