Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ में आजाद समाज पार्टी ने की दो पदाधिकारियों की नियुक्ति

प्रमोद कुमार को सठियांव और अरुण कुमार को जहानागंज ब्लॉक का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया

आजमगढ़। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से 27 अक्टूबर 2026 को संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई। इसके तहत श्रद्धेय प्रमोद कुमार को सठियांव ब्लॉक का जिला उपाध्यक्ष तथा श्रद्धेय अरुण कुमार को जहानागंज ब्लॉक का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

नियुक्ति के बाद दोनों पदाधिकारियों से पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करने की अपेक्षा जताई गई। इस अवसर पर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

इस दौरान एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के समर्थन में नारे लगाए गए। कार्यक्रम के माध्यम से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संगठनात्मक विस्तार पर जोर दिया गया।

Exit mobile version