Site icon Akclivenews18

बरौना गांव में कोचिंग सेंटर का हुआ उद्घाटन, शिक्षा को बढ़ावा देने पर दिया जोर

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के बरौना गांव में भारतीय युवा आयरन लेडी खुशी जौनपुरिया 62-62 संगठन के तत्वावधान में कोचिंग सेंटर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों और जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर शिक्षा के प्रसार और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि महाप्रधान अशोक राजभर, वर्तमान ग्राम प्रधान अमरजीत यादव, वर्तमान कोटेदार नरेंद्र गौतम, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव काजी हानी हसन, बबलू उर्फ रिजवान, डॉ. रमेश, गुड्डू यादव, भावी प्रधान ऋषिकेश गुप्ता उर्फ सिद्धू, संगठन अध्यक्ष खुशी कुमारी जौनपुरिया, कृपा शंकर गौतम एवं सनी गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महाप्रधान अशोक राजभर और ग्राम प्रधान अमरजीत यादव ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कोचिंग सेंटर की स्थापना से बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग करने और ऐसे प्रयासों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की बात कही।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक सराहनीय कदम बताया।

संवाददाता: अमजद पत्रकार

कैमरामैन: अलकाफ

Exit mobile version