Site icon Akclivenews18

बलिया में एम्बुलेंस की बेहतर सेवा के लिए प्रोग्राम मैनेजर प्रभाकर यादव लखनऊ में हुए सम्मानित

बलिया – उत्‍तर प्रदेश में आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों के लिए जीवनरक्षक बनकर आने वाले 108, 102 एम्बुलेंस सेवाओं को बलिया में आम जनमानस तक पहुंचाने में ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस के साथ मिलकर बेहतर योगदान देने के लिए मंगलवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रोग्राम मैनेजर प्रभाकर यादव को सम्‍मानित किया गया। ईएमआरआई ग्रीन हेल्‍थ सर्विसेज की ओर से आयोजित समारोह में निदेशक कृष्णम राजू और प्रेसिडेंट टीवीएसके रेड्डी ने इन्हे स्‍मृति चिन्‍ह, प्रशस्ति पत्र और चेक देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन (EMT) राजेश सिंह और , एम्बुलेंस पायलट योगेश को भी सम्मानित किया गौरतलब है कि उत्‍तर प्रदेश में 108, 102 व 1962 सेवाओं का संचालन ईएमआरआई ग्रीन सर्विसेज द्वारा किया जा रहा है एवं लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।इस मौके पर संस्था के प्रेसिडेंट टीवीएसके रेड्डी ने कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ईएमआरआई का मूल सिद्धांत “मानव सेवा ही माधव सेवा” है। इसका अर्थ है कि निस्वार्थ भाव से मनुष्य की सेवा करना ही वास्तव में ईश्वर की सेवा है, और संस्था इसी मार्ग का अनुसरण करती है।

वहीं जिले के प्रोग्राम मैनेजर प्रभाकर यादव ने कहा की बलिया में कुल 108 की 38 एवं 102 की 38 एम्बुलेंस आम जनमानस को क्‍वालिटी सर्विसेज उपलब्‍ध कराने के साथ ही सुनिश्चित करना है कि हर जरूरतमंद को समय पर एंबुलेंस सेवा मिले, कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं, हृदय रोगियों, सड़क दुर्घटना और आग लगने जैसी गंभीर दुर्घटनाओं के दौरान सभी एम्बुलेंस कर्मचारियों के द्वारा बेहतर सेवाएं दी जा रही हैं।

वही आजमगढ़ मंडल कि क्षेत्रीय प्रबंधक सुमित प्रताप सिंह ने बताया की गर्भवती महिलाओं को दी जा रही विशेष सेवाओं के कारण ही प्रदेश तथा जिले में मातृ और शिशु मृत्यु दर (MMR & IMR) में काफी कमी आई है। यह सभी कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के सभी अधिकारीयों के साथ आसिफ इकबाल खान, एचआर हेड राजकमल राय, देबज्‍योति कांजीलाल, सौरव टंडन, एसपी सिंह, विनीत जायसवाल राजेश सिंह यादव योगेश और हेमंत कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे

Exit mobile version