Site icon Akclivenews18

अलंकार अग्निहोत्री पहुंचे भारत रक्षा दल के कार्यालय, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत-सम्मान।

आजमगढ़, 5नवम्बर, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष पूर्व अपर जिला मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री भारत रक्षा दल के कटरा स्थित कार्यालय पहुंचे, जहां दल के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत सम्मान किया गया,

इस अवसर पर सर्वप्रथम हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने दल की विचार धारा , नीतियों,कार्यकमों पर प्रकाश डाला ,फिर अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार समाप्त करने का संकल्प लेकर आये थे कई गुना भ्रष्टाचार बढ़ा दिया, दलालों की बड़ी फौज खड़ी कर दी और अपनी कुर्सी सत्ता के लिए समाज को जाति वर्ग में बांट रहे, यू जी सी कानून कलंक है छात्रों युवाओं को जाति में बांट कर युवा शक्ति को लड़ाकर कमजोर करने की इनकी नीयत सफल नहीं होगी,यह सब बर्दाश्त से बाहर जा रहा था,देश समाज जले और हम चुप चाप तमाशा देखें नहीं हो सकता,इसलिए हमने नौकरी से त्याग पत्र दिया अब निकल पड़े हैं,बदलाव कराके ही दम लेगें,आगे उन्होंने कहा कि 2027के विधान सभा चुनाव में 403 सीटों पर प्रत्याशी खड़े करेंगे, भारत रक्षा दल के लोगों से ह्म लोगों को बहुत कुछ सीखने को मिला,इनका साथ मिलने से हम लोग और मजबूत होंगे,दल के कार्यकर्ताओं ने माला, गमछा और भगत सिंह का चित्र देकर सम्मानित किया,इस अवसर पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा और भारत रक्षा दल के पदाधिकारी उपस्थित रहे,

Exit mobile version