Site icon Akclivenews18

सैयदराजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वध के लिए ले जाए जा रहे 5 गोवंश बरामद, एक गिरफ्तार

चन्दौली। जनपद में गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैयदराजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान महिन्द्रा बोलेरो मैक्स पिकअप में लादकर वध के लिए ले जाए जा रहे पांच गोवंशों को बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सैयदराजा पुलिस ग्राम भगवानपुर रेलवे फाटक के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप वाहन को रोकने का इशारा किया गया तो चालक वाहन मोड़कर भागने लगा। आरोप है कि भागने के दौरान चालक ने पुलिसकर्मियों को जान से मारने की नीयत से वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी जान बचाई।

भागने के दौरान पिकअप हाईवे और सर्विस लेन के बीच बने नाले के डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वाहन का अगला दाहिना टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर रुक गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें पांच गोवंश, एक चापड़ और एक की-पैड मोबाइल बरामद हुआ।

मौके से गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रतन कुमार पुत्र स्वर्गीय राम सूरत राम, निवासी ग्राम पट्टी नरेन्द्रपुर, थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी थाना शाहगंज, जौनपुर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

इस मामले में थाना सैयदराजा पर मुकदमा अपराध संख्या 326/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, बीएनएस एवं आयुध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक धर्मदेव प्रसाद, कांस्टेबल शंकर प्रसाद, बृजेश चौहान, अमरेन्द्र पटेल और राबिन्स विश्वकर्मा शामिल रहे।

AKCLIVENEWS18

संवाददाता: मस्तान अहमद

Exit mobile version