Site icon Akclivenews18

दीपावली पर भाजपा जिला कार्यालय में विधि-विधान से हुई मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा, निखिलेश चौरसिया ने दी शुभकामनाएं

आजमगढ़। दीपावली के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष निखिलेश चौरसिया ने दीपावली को सनातन धर्म का प्रमुख पर्व बताते हुए कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपोत्सव पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर जी की पूजा करने की परंपरा है।

उन्होंने समस्त देशवासियों एवं जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे और पूरा देश एवं उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े।

Exit mobile version