Site icon Akclivenews18

यूपी के इस जिले में 31दिसम्बर तक स्कूल बंद, आदेश जारी

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शीतकालीन अवकाश के तहत 31 दिसंबर, 2023 तक स्कूल बंद रहेंगे। भीषण ठंड और कोहरे के कारण, राज्य भर के कई स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट अर्चना वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उच्च प्राथमिक विद्यालय, सरकारी और गैर-सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय, कक्षा 8 तक बंद रहेंगे। ये विद्यालय 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। यहीं नहीं, यूपी सरकार की ओर से यूपी में फिलहाल शीतावकाश का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि पुराने रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए उम्मीद की जा रही है कि 31 दिसंबर 2023 से लेकर 14 जनवरी 2024 तक प्रदेश के स्कूलों में शीतावकाश रहेगा।

वहीं आगरा के आईसीएसई स्कूलों में छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। सीबीएसई स्कूलों में दिसंबर के अंतिम दिनों से लेकर आठ से 10 जनवरी तक विंटर ब्रेक रहेगा। छुट्टि‍यों के मद्देनज़र बच्चों ने अभिभावकों के साथ घूमने-फिरने की योजना बना ली है तो शिक्षकों ने भी दल बनाकर आसपास के पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर भ्रमण की योजना को साकार रूप दे दिया है। इस सप्ताह पढ़ाई के बाद क्रिसमस के एक दिन पहले से ही स्कूलों में अवकाश शुरू हो जाएंगे। सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज यूनिट प्रथम में पिछले 16 दिसंबर से 8 जनवरी तक अवकाश है। तो वहीं सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज द्वितीय शाखा की प्रधानाचार्य संचिदा दानी ने बताया कि 19 से 8 तक अवकाश रहेगा। पैट्रिक्स, कॉनरेड और पीटर्स में 22 से अवकाश शुरू हो जाएंगे। सेंटर पीटर्स के प्रधानाचार्य फादर भाष्कर राजसू ने बताया कि 23 दिसंबर से छुट्टियां होंगी।

Exit mobile version