Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी

16 से 30 नवंबर तक चलेगा अभियान, वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जाएगा जागरूक

आजमगढ़। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 16 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ एसपी ट्रैफिक पंकज श्रीवास्तव, आरटीओ अतुल यादव एवं एआरएम अजय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इस दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों, चालक एवं परिचालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही ठंड के मौसम को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने और सुरक्षित वाहन संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि जीवन अमूल्य है, इसे व्यर्थ न गंवाएं। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, तीन सवारी न बैठाएं, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें, मानक के अनुसार नंबर प्लेट लगाएं तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं। इसके अलावा ओवरस्पीडिंग से बचें, सड़क पर बाईं ओर चलें और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।

अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं के साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रखा जा सकता है।

आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प। जीवन अमूल्य है, व्यर्थ न गंवाएं।

Exit mobile version