Site icon Akclivenews18

जौनपुर की जनता का प्यार कभी भुला नहीं पाऊंगा” – इमरान हाशमी

“
गन मास्टर जी9 के प्रमोशन के लिए जौनपुर पहुंची फिल्म की पूरी टीम, हजारों युवाओं की उमड़ी भीड़

जौनपुर। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी गुरुवार को अपनी आगामी फिल्म गन मास्टर जी9 के प्रमोशन के लिए जौनपुर पहुंचे। मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें देखने और सुनने के लिए हजारों युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख भी मौजूद रहीं। आदित्य दत्त के निर्देशन और निर्माता दीपक मुकुट के निर्माण में बनी इस फिल्म में पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है। अभिषेक सिंह के प्रयास से फिल्म की पूरी टीम जौनपुर पहुंची।

इमरान हाशमी ने खास बातचीत में कहा कि जौनपुर को शिराज-ए-हिंद के नाम से पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां पहुंचकर जनता का जो प्यार और उत्साह देखने को मिला, उसे वह कभी भुला नहीं पाएंगे। उन्होंने जल्द ही दोबारा जौनपुर आने और भविष्य में यहां अपनी नई फिल्म की शूटिंग करने की इच्छा भी जताई।

वहीं अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे 27 नवंबर को सिनेमाघरों में जाकर इस फिल्म को जरूर देखें। फिल्म में दर्शकों को मनोरंजन के साथ वह सब कुछ देखने को मिलेगा, जिसकी वे उम्मीद करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सीओ सिटी सम्यक चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते नजर आए।

संवाददाता :हयात हुसैन अंसारी

AKCLIVENEWS18

Exit mobile version