पाटलीपुत्र विवि को बड़े अंतर से हराकर किया क्वालीफाई,
विश्वविद्यालय में खुशी की लहर
आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ की पुरुष कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। पूर्वी क्षेत्र अंतरविश्वविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की टीम ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, दमदार रणनीति और शानदार तालमेल का परिचय देते हुए पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय की टीम को बड़े अंतर से पराजित किया।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस महत्वपूर्ण जीत के साथ ही महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय की टीम ने अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।इस उपलब्धि के बाबत जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव प्रो. अमरजीत ने बताया कि खिलाड़ियों ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट परिचय दिया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग को दिया।
टीम की इस शानदार उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. संजीव कुमार, राज्य टीम प्रबंधक एवं विश्वविद्यालय के खेलकूद से जुड़े पदाधिकारी प्रो. प्रशांत राय, महाविद्यालय के प्राचार्य तथा विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि टीम अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेगी।विश्वविद्यालय की पुरुष कबड्डी टीम की इस सफलता से खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों एवं विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विविआजमगढ़ मो. न. 94 52 44 5878
