Site icon Akclivenews18

डी0ए0वी0 महाविद्यालय में स्वगणना, युवा मतदाता जोड़ो अभियान और एनईपी कनेक्ट पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

डी0ए0वी0 महाविद्यालय में स्वगणना, युवा मतदाता जोड़ो अभियान और एनईपी कनेक्ट पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

*प्रथम चरण की स्वगणना करने वालों को भी द्वितीय चरण की स्वगणना में करना है, प्रतिभाग*

—–इ0 कुलभूषण सिंह

एनईपी कनेक्ट ऐप है शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए एक मंच पर सभी समस्याओं का समाधान

——डॉ0 सर्वेश कुमार सिंह

 

आज़मगढ़।संवाददाता न्यूज़।

 

नगर के डी0ए0वी0 महाविद्यालय के स्मार्ट सेमिनार हाल में,प्राचार्य प्रो0 प्रेमचंद्र यादव के निर्देशन में, सरकारी अभियान के तहत जिला प्रशासन की टीम का नेतृत्व कर रहे मास्टर ट्रेनर इ0 कुलभूषण सिंह ने 99 यूपी बटालियन एन सी सी आज़मगढ़ से सम्बद्ध महाविद्यालय के कैडेटों, रोवर्स-रेंजर्स व एन एस एस के छात्र छात्राओं सहित कॉलेज के अध्यापकों और कर्मचारियों को स्वगणना के लिए प्रशिक्षित करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान भी किया।उन्होंने कहा कि कैडेट्स और छात्र छात्राओं का प्रशिक्षित करने का उद्देश्य यह भी है कि न केवल वे अपनी और अपने परिवार की स्वगणना में भाग लें अपितु अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करेंगे।जो लोग प्रथम चरण की स्वगणना में भाग ले चुके हैं उन्हें भी पुनः इस स्वगणना में 16 नवम्बर से 30 नवम्बर तक भाग लेना है और 40 प्रश्नों की जानकारियों को दर्ज करना है, जिससे दिसम्बर माह में घर घर पहुंचने वाले प्रगणक को वो अपनी एस ई आई डी शेयर कर सकें।

उन्होंने बताया कि एस एस आर प्रक्रिया के तहत युवा वोटरों को प्रोत्साहित कर मतदाता बनने के लिए भी 16 दिसम्बर तक ऑनलाइन या बी एल ओ के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन करने का अवसर दिया गया है।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में, दुर्गाजी पीजी कॉलेज चण्डेश्वर के प्राध्यापक डॉ0 सर्वेश कुमार सिंह ने महाराजा सुहेलदेव विश्विद्यालय की तरफ से विकसित एनईपी कनेक्ट ऐप के बारे में विस्तार से बताया कि किस प्रकार ये एप्लिकेशन विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों के लिए बहुउपयोगी है जिसके द्वारा वे अपने पाठ्यक्रम और अध्ययन के लिए लाभ उठा सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ0 पंकज सिंह ने किया और प्रो0 शिल्पा त्रिपाठी ने आये हुए अतिथियों और बच्चों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी व एन सी सी,एन एस एस और रोवर्स रेंजर्स के कैडेट्स उपस्थित रहे।

Exit mobile version