Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ बाजार में मिठाई विक्रेता की गोली मारकर हत्या

संवाददाता प्रभात कुमार 

आजमगढ़ बुलन्द होते बदमाशों के हौसले आए दिन हो रही है घटना आप की जानकारी के लिए बता दे कि आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ बाजार में अपने घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर मिठाई विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना करीब 4:00 बजे भोर की बताई जा रही है। हत्या करने वालों का भी पता नहीं लग पाया,पुलिस को करीब सवा छह बजे सूचना मिली। मौके पर एसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, सीओ सिटी गौरव शर्मा समेत अन्य अधिकारी गण पहुंच गए थे। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि 61 वर्षीय अजय प्रकाश मोदनवाल की शाहगंज कस्बा में ही दुकान और मकान है। घर से करीब 150 मीटर की दूरी पर गोली मृत मिले हैं। मौके से तमंचा भी 315 बोर का बरामद हुआ है। घटना के पर्दाफाश को लेकर एसपी सिटी के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। एक टीम सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस को लेकर भी गठित की गई है ,

 

Exit mobile version