Site icon Akclivenews18

जमीन के विवाद ने लिया हिंसक रूप, कई लोग घायल; मिथिलेश की हालत गंभीर

महाराजगंज आजमगढ़

जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष,लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से कई लोगों की बेरहमी से पिटाई, मिथिलेश की हालत नाजुक; हायर सेंटर रेफर,

आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष के गोपाल यादव ने यह आरोप लगाते हुए बताया कि रामाश्रय यादव एवं उनके पुत्र सत्येंद्र यादव, रविंद्र यादव, देवेंद्र नाथ यादव के सह पर यह घटना हुई है इस घटना में सबसे ज्यादा भूमिका इन्हीं लोगों की है आरोप है कि खेत में गेहूं की बुवाई करने से मना करने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में राजेंद्र यादव, मिथिलेश, सुग्रीव, नलिन और जयराम सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मिथिलेश की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। मामले में महराजगंज थाने में तहरीर के आधार पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।

प्राप्त तहरीर के अनुसार, मोतीपुर निवासी प्रद्युम्न यादव अराजी संख्या 363 मि. के संक्रमणीय भूमिधर हैं। आरोप है कि 23 नवंबर 2026 को सुबह करीब आठ बजे बरौली गांव के कुछ लोग एकजुट होकर विवादित खेत में गेहूं छिटने लगे। इसकी जानकारी होने पर प्रद्युम्न यादव के चाचा राजेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और ऐसा करने से मना किया। इसी बात को लेकर आरोपितों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। चाचा को बचाने पहुंचे मिथिलेश, सुग्रीव, नलिन और जयराम को भी निशाना बनाया गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान मिथिलेश गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गए।

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि मौके पर मौजूद कुछ लोग हमलावरों को ललकारते हुए जान से मारने के लिए उकसा रहे थे। इसके बाद करीब 15 से 20 अज्ञात लोग लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर पहुंच गए और सभी घायलों की बेरहमी से पिटाई की। शोरगुल सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिथिलेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

इस मामले में घायल पक्ष के गोपाल यादव ने आरोप लगाया कि जमीन संबंधी विवाद में क्षेत्रीय लेखपाल की भूमिका संदिग्ध रही है। उनका कहना है कि लेखपाल पर पैसे लेकर दूसरे पक्ष का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए वे लोग एसडीएम से लेकर मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) और थाने तक कई बार न्याय की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। गोपाल यादव का आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर पहले भी उन्हें परेशान किया गया और अब मारपीट की घटना के बाद भी उन्हें धमकियां मिल रही हैं।

घायल पक्ष ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर नामजद आरोपितों और घटना में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

कुछ लोगों ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पारसनाथ यादव को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की छवि को धूमिल करने के लिए यह आरोप लगाया था कि किसी एक पक्ष का साथ दे रहे हैं जब पत्रकारों ने पीड़ित परिवार से इस बात की जानकारी लिया तो पीड़ित परिवार ने बताया कि प्रमुख प्रतिनिधि बहुत ही अच्छे आदमी हैं और हमेशा वह लोगों के सुख-दुख में शामिल रहते हैं उनका इस लड़ाई झगड़े से कोई मतलब नहीं है यह मामला हम लोगों का आपसी जमीन विवाद का बहुत दिनों से चला रहा है इसमें कुछ लोग उनके नाम को जोड़कर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं पीड़ित परिवार ने मीडिया के माध्यम से पुलिस प्रशासन से अपील किया है कि एफ आई आर में धारा बढ़ाकर लोगों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए जिससे पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके

Exit mobile version