Site icon Akclivenews18

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इंद्र नारायण तिवारी आजमगढ़ ने विश्व दृष्टि दिवस का उद्घाटन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इंद्र नारायण तिवारी आजमगढ़ ने विश्व दृष्टि दिवस का उद्घाटन किया  12 अक्टूबर 2023 को विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर इंद्र नारायण तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर आजमगढ़ पर विश्व दृष्टि दिवस का उद्घाटन किया तथा उपस्थित जनमानस को आंख की रोशनी को अक्षुण रखने के उपाय बताएं साथ ही साथ उन्होंने आम जन समूह को जागृत करते हुए बताया कि आंखों में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल पर नेत्र संबंधी चिकित्सक को दिखाएं अनायास इधर-उधर का इलाज न करें इसके पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर आजमगढ़ पर चार मोतियाबिंद मरीजों का लैंस प्रत्यारोपण विधि से ऑपरेशन किया तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर आजमगढ़ पर मोतियाबिंद मरीजों की आई ओ एल संख्या को 101 तक पहुँचाया इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शशिकांत डॉक्टर कुंदन गुप्ता नेत्र सर्जन डॉक्टर अखिलेश कुमार डॉक्टर संदीप कुमार डॉक्टर प्रमोद कुमार डॉक्टर जावेद आलम डॉक्टर चंदरूखी यादव एम एल अग्रहरि स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार मौर्य प्रतिरक्षण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद चीफ फार्मासिस्ट वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी आर बी वर्मा सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर आजमगढ़ के सभी चिकित्सक चिकित्सा कर्मी तथा मरीज व मरीज के अटेंडेंट उपस्थित थे डॉ मोहम्मद अजीम ने प्रोग्राम मैं महत्वपूर्ण भूमिका अदा की

Exit mobile version