Site icon Akclivenews18

Azamgarh दीदारगंज संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का सीमेंट चादर में लगे बांस में मफलर के सहारे लटकता मिला शव

दीदारगंज – आजमगढ़

दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी (डिहवा) गांव में एक युवक का शनिवार सुबह घर के दरवाजे पर लगे सीमेंट चादर में लगे बांस में मफलर के सहारे लटकता शव मिला। मृतक के पिता व गांव के लोगों ने लटकते शव को देखा तो सूचना पुलिस को दिया ।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने बेटे के आत्महत्या करने की आशंका जताया है।

जानकारी के अनुसार पल्थी डिहवा गांव निवासी राम प्रसाद 45 वर्ष पुत्र ईश्वर बीती रात अपने घर के सामने लगे सीमेंट चादर के बांस में मफलर के सहारे किसी कारण से आत्महत्या कर लिया। घर पर सिर्फ मृतक के पिता ईश्वर उम्र करीब 72 वर्ष थे। मृतक के पिता ईश्वर अलग सोए हुए थे, जबकि मृतक टीन सेड के लगे गेट के अंदर से बंद कर अकेले सोया था। शनिवार सुबह 8:00 बजे के करीब लोगों ने देखा कि उसका शव सीमेंट चादर में लगे बांस में मफलर के सहारे लटक रहा है, तो लोगों ने सूचना 112 नंबर व स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार व पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। मृतक तीन भाई व तीन बहने हैं, तीनों बहनों की शादी हो गई है वह अपने-अपने घर पर है। मृतक के दो भाई, माता के साथ वाराणसी में रहते हैं। मृतक की पहली शादी दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्प नगर में हुई थी किन्हीं कारणों से पत्नी ने अपने एक बच्चे के साथ मृतक रामप्रसाद को छोड़कर चली गई। कुछ दिन बाद मृतक ने दूसरी शादी किया, वह भी इस समय घर पर नहीं है। कुछ लोगों ने बताया कि मृतक आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। मृतक के पिता ने थाने पर तहरीर देकर बेटे के आत्महत्या करने की आशंका जताई है।

Exit mobile version