ब्यूरो रिपोर्ट विष्णु शर्मा
आज़मगढ़! विकास खंड मिर्ज़ापुर के ग्राम सभा मदधुपुर मे अमृत सरोवर के नाम पर भ्रष्टाचारियों ने लूट मचा दी! जहां भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान पोखरे का सुंदरीकरण के लिए लाखो में रुपए आते हैं! लाखो रुपए का बना ये चबूतरा मात्र लगभग 3 साल मे ढह गया और तिरंगा फहराने वाले स्थान को मात्र 2 रंग का ही दिखाई दिया! कही गाँव मे दूर दूर तक साफ सफाई नजर नहीं आती है! सफाई कर्मचारी भी आज तक कभी देखने नहीं आए! इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा सरकार मे भ्रस्टाचार कुछ कम नहीं हुआ है वही ग्राम विकास के नाम पर जेई उज्जवल यादव सचिव शैलेन्द्र मौर्य व ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव द्वारा भ्रस्टाचार किया गया है! जो कि सरकार के मनसा स्वरूप कार्य नहीं है! वही कुछ ग्रामवासी ने ऐसे भ्रस्टाचार होने पर सरकार से नाराजगी जताई! उन्होने कहा कि ऐसे भ्रष्ट प्रतिनिधि हमे मंजूर नहीं है! और ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जांच कर विभागीय कार्यवाही होनी चाहिए!
अमृत सरोवर के नाम पर भ्रष्टाचारियों ने किया भ्रस्टाचार!

