Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ रौनापार युवती का पोखरी में उतराया मिला शव

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र रसूलपुर गांव की सीवान में स्थित पोखरी में युवती का शव उतराया हुआ मिला। सुबह करीब 8.30 बजे स्कूली बच्चों ने उसे देखा। बच्चों द्वारा इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गयी। ग्रामीणों ने पोखरे से शव को बाहर निकाला। वह बुधवार को करीब दिन में 4 बजे बकरी चराने गई थी और वहीं से लापता हो गयी।

चांदनी पुत्री साधु नट उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम रसुलपुर थाना रौनापार का शव आज गांव के सिवान में रास्ते किनारे स्थित पोखरे में शव उतराया हुआ पाया गया। आज सुबह करीब स्कूल जा रहे बच्चों ने शव को देख ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने युवती के शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त हो जाने पर परिजनों को सूचना दी गई। मृतक युवती ने लाल रंग का सलवार और हरे रंग की कमीज समीज पहने हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गयी।

Exit mobile version